Niwas Praman Patra कैसे बनता है | निवास प्रमाण पत्र डाउनलोड

यूपी Niwas Praman Patra:- निवास प्रमाण पत्र से किसी व्यक्ति की स्थायी निवास के स्थान की जानकारी मिलती है और यह उसके निवास का प्रमाण भी होती है। बहुत से सरकारी और आधिकारिक कार्यों, योजनाओं, छात्रवृत्ति आदि के आवेदन में निवास प्रमाण की आवश्यकता होती है जो निवास प्रमाण पत्र पूरा करता है। निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहले आवेदन ऑफलाइन होते थे, इसमें सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे। मगर अब आप सब के लिए खुश खबरी है अब आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है। अब आप घर बैठे अनलाइन निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे आपके समय और पैसे दोनों की बचत होगी। 

उद्देश्य

निवास प्रमाण पत्र बहुत ही अहम दस्तावेज़ है जो किसी व्यक्ति के मूल रूप से किसी क्षेत्र में रहने का पता चलता है। इस प्रमाण पत्र से किसी व्यक्ति के भारत के किस राज्य और किस केंद्र शासित प्रदेश का स्थायी निवासी है यह भी प्रमाणित होता है। Domicile/Residence Certificate किसी राज्य सरकार के राजस्व विभाग द्वारा जारी किया गया प्रमाण है। सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं या सुविधाओं का लाभ लेने में इस प्रमाण पत्र का होना ज़रूरी है। बहुत से सकरी या प्राइवेट कार्यों में भी इसकी आवश्यकता पड़ती है। स्कूल या कॉलेज में एडमिशन लेने पर भी निवास प्रमाण पत्र मांगा जाता है। इसी प्रकार छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने या नौकरी के लिए भी निवास प्रमाण पत्र का प्रयोग होता है।

लाभ

  • सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं का लाभ लेने के लिए
  • स्कूल या कॉलेज में अड्मिशन करने में
  • छात्रवृत्ति हेतु
  • जन्म प्रमाण पत्र,मृत्यु प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र बनवाने में
  • आधार कार्ड बनवाने में


निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए क्या क्या चाहिए?

  • आधार कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/वोटर आईडी/राशन कार्ड/10वीं या 12वीं की मार्कशीट/जन्म प्रमाण पत्र
  • स्वघोषणा प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

यूपी निवास प्रमाण पत्र बनाने की ऑनलाइन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों को विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं के लिए ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की शुरुआत की है। e-district पोर्टल के माध्यम से आप निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए निम्न चरणों का पालन करें-

  1. सबसे पहले आपको e-District आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
UP Niwas Praman Patra
  1. होम पेज पर आपको सिटीजन लॉगिन (ई-साथी) पर क्लिक करना है।
UP Niwas Praman Patra
  1. अब आपको नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण पर क्लिक करना है। इसके बाद स्क्रीन पर ऑनलाइन पंजीकरण करने हेतु प्रपत्र खुल जाएगा।
उत्तर प्रदेश निवास प्रमाण पत्र के बारे में जानकारी
  1. अब आप सारी दी हुई जानकारी भर दें और कैपचा डाल कर सुरक्षित करें पर क्लिक करें। 
  2. इसके बाद आपको एक यूजर आईडी व पासवर्ड मिलेगा जो आपके मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर मिल जाएगा। 
उत्तर प्रदेश निवास प्रमाण पत्र के बारे में जानकारी
  1. अब आपको लॉगइन करने के लिए यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज कर Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  2. फिर आवेदन भरें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  3. इसके बाद आपको निवास प्रमाण पत्र के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा, क्लिक करते ही आवेदन फोरम खुल जाएगा। 
  4. अब आपको आवेदन फार्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को दर्ज करना है। 
  5. उसके बाद आपको मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  6. अगले पेज पर आपको सभी जानकारी मिल जाएगी जिसे आप वेरीफाई कर सेवा शुल्क भुगतान के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  7. अब आवेदन फीस जमा करें। शुल्क भुगतान के बाद आपके निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Niwas Praman Patra Download UP Domicile certificate?

उत्तर प्रदेश निवास प्रमाण पत्र आप ई डिस्ट्रिक्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी प्रक्रिया निम्नावत है- 

  1. सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर आपको सेवाएं के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  3. इसके बाद आपको नए पेज पर अधिवास प्रमाण पत्र विवरण के लिए यहां क्लिक करें के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  4. क्लिक करते ही आपके सामने निवास प्रमाण पत्र फॉर्म खुल जाएगा।
  5. जिसके बाद आप आसानी से निवास प्रमाण पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Domicile/ Residence Certificate के सत्यापन की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आपको e-District Uttar Pradesh की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  2. इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  3. होम पेज पर आपको प्रमाण पत्र का सत्यापन का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  4. अगले पेज पर एप्लीकेशन नंबर और सर्टिफिकेट आईडी को दर्ज करना होगा।
  5. अब आपको सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  6. क्लिक करते ही आप अपने प्रमाण पत्र का सत्यापन कर सकेंगे।
Bhagyalakshmi Yojana : बच्ची के जन्म से लेके शादी तक लाभ ही लाभ इन लोगों को मिलेगा पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ सरकारी एक्शन : इन किसानों से सरकार वसूल करेगी 81.59 करोड़ पीएम किसान सम्मान योजना लाभ कैसे और किस को मिलेगा?