भर्ती: कैबिनेट सचिवालय में ऑफिसर बनने का बढ़िया मौका, सैलरी 90 हज़ार तक

भारत सरकार ने अभी हाल ही में रोजगार संबंधित समाचार में कई नौकरियों में रिक्तियों की सूचना दी है। इन्हीं रोजगार के अवसरों में कैबिनेट सचिवालाय में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका है। इसमें आवेदन आप 6 नवम्बर 2023 तक कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती सीधे भर्ती के तहत होगी। इसके अंतर्गत डिप्टी फील्ड ऑफिसर (तकनीकी) में कई ब्रांचेज जैसे कंप्यूटर साइंस/सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और/या संचार, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कौन-कौन से पदों पर होगी भर्ती?

कैबिनेट सचिवालय में होने वाली भारतीयों के पद-

  1. कंप्यूटर साइंस/सूचना प्रौद्योगिकी-60
  2. इलेक्ट्रॉनिक्स और/या संचार-48
  3. सिविल इंजीनियरिंग-2
  4. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग-2
  5. गणित-2
  6. सांख्यिकी-2
  7. भौतिकी-5
  8. केमेस्ट्री-3
  9. माइक्रोबायोलॉजी-1

क्या होनी चाहिए योग्यता?

कैबिनेट सचिवालय में रोजगार लेने के लिए आपके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में ग्रेजुएट या साइंस या किसी अन्य तकनीकी डिसिप्लिन में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। 

क्या है आवेदन के लिए अधिकतम उम्र सीमा?

आवेदन कर्ता की आयु 01 जून 2023 को 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। नियमानुसार आयु सीमा में छूट का भी प्रावधान है। 

कितना मिलेगा वेतन?

कैबिनेट सचिवालय में रिक्तियों पर चयन के अंतर्गत उन्हें 90000 वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त भत्ते और लाभ भी मिलेंगे।

आवेदन ऐसे करें

आप इसके आधिकारिक website पर मौजूद निर्धारित फार्मेट के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। अपने आवेदन को आवश्यक document के साथ 6 नवंबर 2023 तक दिए गए पाते पर जमा कर सकते हैं।

Bhagyalakshmi Yojana : बच्ची के जन्म से लेके शादी तक लाभ ही लाभ इन लोगों को मिलेगा पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ सरकारी एक्शन : इन किसानों से सरकार वसूल करेगी 81.59 करोड़ पीएम किसान सम्मान योजना लाभ कैसे और किस को मिलेगा?