All blog posts
Explore the world of design and learn how to create visually stunning artwork.
भर्ती: कैबिनेट सचिवालय में ऑफिसर बनने का बढ़िया मौका, सैलरी 90 हज़ार तक
October 14, 2023 | by admin
छोटे बच्चों की सरकारी योजना : हॉट कुक्ड फूड योजना का लाभ कैसे मिलेगा ?
October 14, 2023 | by admin
मनरेगा योजना ग्राम पंचायत: कितना मिलता है भत्ता ?
October 11, 2023 | by admin
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना क्या है
October 7, 2023 | by admin
Free Scooty Yojana : ऐसे मिल सकती है छात्राओं को फ्री स्कूटी
October 3, 2023 | by admin
सुकन्या समृद्धि योजना के फायदे और नुकसान
October 1, 2023 | by admin
PM Kisan Yojana: 15वीं किस्त ऐसे किसान होंगे इस योजना से बाहर
September 30, 2023 | by admin
भारत सरकार ने अभी हाल ही में रोजगार संबंधित समाचार में कई नौकरियों में रिक्तियों की सूचना दी है। इन्हीं रोजगार के अवसरों में कैबिनेट सचिवालाय में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका है। इसमें आवेदन आप 6 नवम्बर 2023 तक कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती सीधे भर्ती के तहत होगी। इसके अंतर्गत डिप्टी फील्ड ऑफिसर (तकनीकी) में कई ब्रांचेज जैसे कंप्यूटर साइंस/सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और/या संचार, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कौन-कौन से पदों पर होगी भर्ती?
कैबिनेट सचिवालय में होने वाली भारतीयों के पद-
- कंप्यूटर साइंस/सूचना प्रौद्योगिकी-60
- इलेक्ट्रॉनिक्स और/या संचार-48
- सिविल इंजीनियरिंग-2
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग-2
- गणित-2
- सांख्यिकी-2
- भौतिकी-5
- केमेस्ट्री-3
- माइक्रोबायोलॉजी-1
क्या होनी चाहिए योग्यता?
कैबिनेट सचिवालय में रोजगार लेने के लिए आपके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में ग्रेजुएट या साइंस या किसी अन्य तकनीकी डिसिप्लिन में मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
क्या है आवेदन के लिए अधिकतम उम्र सीमा?
आवेदन कर्ता की आयु 01 जून 2023 को 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। नियमानुसार आयु सीमा में छूट का भी प्रावधान है।
कितना मिलेगा वेतन?
कैबिनेट सचिवालय में रिक्तियों पर चयन के अंतर्गत उन्हें 90000 वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त भत्ते और लाभ भी मिलेंगे।
आवेदन ऐसे करें
आप इसके आधिकारिक website पर मौजूद निर्धारित फार्मेट के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। अपने आवेदन को आवश्यक document के साथ 6 नवंबर 2023 तक दिए गए पाते पर जमा कर सकते हैं।